साइनस की बीमारी कैसे ठीक होती है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:15

साइनस की समस्या होने पर रोज दिनभर अदरक का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर चाटते रहें. इससे खांसी और कफ ठीक हो सकता है. myUpchar के अनुसार, तुलसी में कई एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, इसलिए तुलसी के सेवन से समस्याएं ठीक हो सकती हैं. साइनस में तुलसी की 4-5 पत्तियां रोज खाने से आराम मिलता है

जांच - वैसे तो साइनस की समस्या कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन समय रहते इसका इलाज नही कराया गया तो मरीज को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। डॉ. विवेक वर्मा के अनुसार मरीज को यह बीमारी है या नहीं, यह जानने के लिए सि‍टी स्कैन या एमआरआई के अलावा साइनस के अन्य कारणों को लेकर खून की जांच भी की जाती है, जिससे हमें बीमारी होने का ठोस कारण पता चल सके।

इलाज - अगर सिटी स्कैन व एलर्जी टेस्ट आदि करवाकर यदि नाक की हड्डी एवं साइनस की बीमारी सामने आती है, तो उस मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। आज कल इसका ऑपरेशन दूरबीन विधि से या फिर नाक की इंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी करा सकते हैं। साइनस से ग्रसित व्यक्तियों को धुंए और धूल से बचना चाहिए। साथ ही साथ आप उबलते हुए पानी की भाप या सिकाई भी कर सकते हैं, इस दौरान पंखा और कूलर भी बंद कर लें। अगर समय रहते इसका इलाज नहीं कराया गया तो बाद में अस्थमा और दमा जैसे कई गंभीर रोग भी हो सकते है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info